Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर सीडीओ से मिले युवा बीजेपी नेता पुलकित सिंह, तमाम महत्वपूर्ण विषयों

सुल्तानपुर सीडीओ से मिले युवा बीजेपी नेता पुलकित सिंह, तमाम महत्वपूर्ण विषयों को लेकर किया अनुरोध । *क्षेत्र में भी आयोजित तमाम कार्यक्रमों के जरिए लोगों के बीच पहुंचे पुलकित,लिया हालचाल। कार्यक्रमों में भी हुए शामिल।* युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह आज भी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर बेहद तत्पर नजर आए। सबसे पहले वे विकास भवन पहुंचे और मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर हालचाल लिया। साथ ही गांव के समग्र विकास और पिता विनोद सिंह ( सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री) को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई पात्र लाभार्थियों के आवास की सूची उन्हें सौंपी और जांच करवाकर उन्हें आवास का लाभ देने का अनुरोध किया। इसके बाद वे क्षेत्रवासियों से मिलने निकल पड़े। सबसे पहले पुलकित अतरसुमा कला के पूरे सघई मिश्र गांव पहुंचे और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुरेश मिश्रा के यहां चल रही श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए और व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य का आशीर्वाद लिया, परिवार वालों से मुलाकात के साथ साथ वे वहां मौजूद ग्रामीणों से मिले और उनका कुशल क्षेम जाना। इसके बाद वे इसी गांव में सुखदेव मिश्रा के यहां श्रीमद्भागवत कथा उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया, साथ ही परिवार वालों से मिले। यहां के बाद पुलकित एंजर स्थित पूरे हनुमान दूबे गांव पहुंचे और राम उचित द्विवेदी के यहां लड़की के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही परिवार से मिलकर इस शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं भ्रमण के दौरान रुक रुक पुलकित तमाम क्षेत्रवासियों से मिले और उनका हालचाल लिया, साथ ही महत्वपूर्व बिंदुओं पर वार्ता भी की।

0 likes
0 comments0 shares