Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई

सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष,पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

0 likes
0 comments0 shares