Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर।धम्मौर पुलिस ने गैस सिलेंडर डिलीवरी वैन के सेल्समैन से हुई लूट

सुलतानपुर।धम्मौर पुलिस ने गैस सिलेंडर डिलीवरी वैन के सेल्समैन से हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी,मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। 2 जून को धम्मौर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन हरिओम यादव को रोककर विवाद खड़ा किया और 9100 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे।मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रभारी निरीक्षक विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धम्मौर थाना क्षेत्र के उघरपुर निवासी सत्येन्द्र प्रताप सिंह और कुड़वार थाना क्षेत्र के बदौलिया मजरा उतरगांव निवासी विशद मिश्रा के रूप में हुई है।पुलिस ने सत्येन्द्र के पास से 1350 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की,जबकि विशद मिश्रा के कब्जे से 5950 रुपये नकद और एक रेडमी मोबाइल फोन मिला। पुलिस का दावा है कि विशद मिश्रा के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विपेन्द्र कुमार वर्मा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares