Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

आजमगढ़ भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के बीच झड़प, VIDEO वायरल - जिला

आजमगढ़ भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के बीच झड़प, VIDEO वायरल - जिला

आजमगढ़ भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के बीच झड़प, VIDEO वायरल - जिला प्रभारी के सामने ही भिड़े जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता *आजमगढ़।* यूपी के आजमगढ़ भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब बैठक के दौरान ही जिलाध्यक्ष और एक वरिष्ठ भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा जिला कार्यालय में आजमगढ़ के जिला प्रभारी और विधान परिषद सदस्य (MLC) धर्मेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष *ध्रुव कुमार सिंह* और भाजपा नेता *ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ जानू* के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया। इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। *जिला प्रभारी के सामने हुआ हंगामा* हंगामे के समय बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक बैठक प्रधानमंत्री सेवा संकल्प यात्रा के तहत 7 अक्टूबर को निकलने वाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को लेकर बुलाई गई थी। घटना के बाद जिला प्रभारी ने जिलाध्यक्ष और कुछ पूर्व प्रत्याशियों के साथ बंद कमरे में बैठक की, जो करीब पौन घंटे तक चली। इस दौरान कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुरक्षा को देखते हुए शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। *पार्टी में चुप्पी, गुटबाजी पर चर्चा तेज* इस घटना को लेकर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता सार्वजनिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं पार्टी के अंदर इस विवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभी तक इस पूरे मामले पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल हो रहे 42 सेकंड के इस वीडियो ने आजमगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

0 likes
0 comments2 shares