मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का कार्ड पाकर खुश हुए डिग्री कॉलेज शिक्षक

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का कार्ड पाकर खुश हुए डिग्री कॉलेज शिक्षक सुलतानपुर।मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित समारोह में जिले के डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय,आगरा से मुख्यमंत्री के संबोधन के सजीव प्रसारण के साथ हुआ।इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी,विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।समारोह में राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गनपत सहाय पीजी कॉलेज तथा केएनआईपीएसएस के 20 शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने अतिथियों का पौधा भेंटकर स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।कार्यक्रम का संचालन राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति प्रकाश ने किया,जबकि आभार ज्ञापन प्राचार्य प्रो.दिनेश कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक एस.पी. सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर, प्राचार्य डॉ. अजय सिंह, प्रो. अंग्रेज सिंह राणा, डॉ. सुनील त्रिपाठी, डॉ. एस.पी. सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।