लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था पर 'योगी के मंत्रियों' की पैनी नजर; मंत्री

लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था पर 'योगी के मंत्रियों' की पैनी नजर; मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल ने किया भूतनाथ मार्केट का औचक निरीक्षण लखनऊ: शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को परखने के लिए आज प्रदेश के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी ने लखनऊ की मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के साथ जोन-7 स्थित भूतनाथ मार्केट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के मुख्य बिंदु: शौचालय प्रबंधन: मंत्री जी और मेयर ने सार्वजनिक शौचालयों की जमीनी हकीकत देखी और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वच्छता मानकों में कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से सीधा संवाद: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की असल स्थिति जानने के लिए स्थानीय नागरिकों से फीडबैक लिया गया। सख्त निर्देश: कूड़ा उठान में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को 'डेली रिपोर्टिंग' और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। "नगर की स्वच्छता और जन-सुविधाओं में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं। जनता को बेहतर माहौल देना हमारी प्राथमिकता है।" — श्री सुरेश खन्ना