Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२५ मिनट पहले

माँ तरकुलहा धाम में विधायक ने भंडारा प्रसाद वितरित किया

माँ तरकुलहा धाम में विधायक ने भंडारा प्रसाद वितरित किया

चौरी चौरा गोरखपुर। मंगलवार को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ माँ तरकुलहा देवी धाम में भव्य भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल द्वारा नियमित रूप से भंडारा प्रसाद आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौरी-चौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद एवं मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत माननीय विधायक ने माँ तरकुलहा देवी के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। तथा भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में ट्रस्ट के महामंत्री राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल के महामंत्री मुन्नीलाल चौहान, उपाध्यक्ष हिमाचल साहनी, अमरनाथ जायसवाल, दीपक सिंह, सचिन पासवान, सोनू पासवान, उज्ज्वल, हरीश राजभर , धर्मेंद्र जायसवाल, रामनयन राजभर, सूरज पासवान, ऋषि साहनी, विशाल पासवान, छोटू राजभर, ध्रुव जायसवाल, राहुल मद्धेशिया सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यापारियों उपस्थित रहे। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धा-भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

0 likes
0 comments0 shares