Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर- मोदी सरकार के 12 साल कार्यकाल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची

सुल्तानपुर- मोदी सरकार के 12 साल कार्यकाल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ संगीता यादव बयान- एक प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने,इतना ज्यादा विकास का काम किया है उसी को लेकर हम हर जिले में जा रहे है।ये बताने के लिए कोइ ऐसा वर्ग अछूता नही है,जिसके लिए विकास का कार्य ना किया गया हो,कुछ कमियां हमारी रहेंगी तो वो हमें पता चलेगी की कहाँ हमारी क्या कमियां रह गयी है,इसी को लेकर कार्यक्रम किया जा रहा है। *भाजपा चाहती क्या है-20 सांसद पश्चिम बंगाल से TMC और महाराष्ट्र में UBT से 6 सांसदो के पार्टी छोड़कर भाग गए,क्या करना चाह रही सत्र के पहले-* भाजपा के सांसद थोड़ी ना भागे है जो भाजपा वाले बताएंगे,जिनके सांसद भागे है वो लोग बताये। *आरोप लगा रहे हैं की 15 करोड रुपये दिए गए के सवाल पर-* आरोप ये राजनीति है।हम यहीं खड़े है और देखिए नीचे कितने आरोप लग रहे होंगे।मैं सबका जवाब थोड़ी न दूंगी। *सांसद द्वारा अपने सम्बोधन में नाराजगी के जिक्र करने के,क्या ब्राह्मण नाराज है,अखिलेश यादव आज ब्राह्मणों को लेकर बैठक के सवाल पर-* अखिलेश यादव सम्मेलन करते रहे,उससे कुछ होने वाला नही है,एक ब्राह्मण (एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला) यहां हमारे बगल में खड़े है, हमारे जिलाध्यक्ष ब्राह्मण है,कार्यक्रम के आयोजक ब्राह्मण है,जिन्होंने नीचे हमारा स्वागत किया वो ब्राह्मण है।अगर ये सब नाराज होते तो हमारे मंच पर होते,ऐसा होता क्या।गलत बातें आपलोग ना फैलाये,हम जाति धर्म पर काम करने वाले लोग नहीं है आज मैं बिना किसी पृष्ठभूमि के यहां पर खड़ी है,मैं एक यादव हूं,यादव के लिए भी कहा जाता है।मैं राज्यसभा हूँ,यहां खड़ी हूँ इससे पहले मैं विधायक थी,मेरे घर में कोई प्रधान भी नही रहा।ऐसे आरोप अगर लगाए तो यह सही नही है। *राममंदिर चंदा चोरिनके सवाल पर बोली-* विपक्ष क्या कहता है मुझे उसपर कोई जवाब देना नही है,क्यों क्योंकि हमारे पास करने के लिए बहुत से काम है और हम काम कर रहे हैं।उसकी जाँच हो रही है।उसमे कुछ भी निकलता है तो दण्डित किये जायेंगे लोग उसमे कहने वाली कोई बात नही है। *राममंदिर चन्दा चोरी मामले पर तीन तीन प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया,एफआआईआर नही हुई,किसे बचाया जा रहा है,लाखों करोड़ों रुपये बरामद हुए है...?-* मैं अभी यह तुरंत यहां कहने लग जाऊं कि अभी-अभी यहां चोरी हुई है,कुछ तो उसके पहले काम होता है,वो साक्ष्य इकट्ठे किये जाते है।कोई छोटी चीज थोड़ी न होती है,अभी SIT की जांच करा रहे हैं।थोड़ा जानकारी रखिये।किसी को बचाया नही जा रहा है,अगर ये गलतफहमी किसी को हो तो दिमाग से निकाल दें।किसी को नही बचाया जाएगा और क्यों बचाया जाएगा। *ट्रस्ट के चंपत राय पर जमीन महंगे में खरीदे जाने के सवाल पर-* नेता नगरी जो होती है,आधे लोग इल्जाम लगाने को बैठे रहते है।आपके कहने से ना तो मैं चोर हो जाऊंगी ना वो चोर हो गए। आप मीडिया के लोग तथ्यों के साथ बात कीजिये।

0 likes
0 comments0 shares