Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सेवा संकल्प के साथ चौरीचौरा में निशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ

सेवा संकल्प के साथ चौरीचौरा में निशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ

चौरीचौरा गोरखपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवी एस के शर्मा द्वारा सेवा, समर्पण, नारी सम्मान एवं महिला स्वावलंबन के संकल्प के साथ चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र में निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों के शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में भौवापार, विशम्भरपुर, बाल बुजुर्ग वार्ड नंबर-2, डुमरी खुर्द, अमडीहा, रानापार, नई बाजार, राजधानी एवं बरही में निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से क्षेत्र की माताओं-बहनों को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत माँ तरकुलहा देवी के पावन धाम में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना के साथ की गई। भौवापार में केंद्र के शुभारंभ के दौरान स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। विशम्भरपुर में आयोजित कार्यक्रम में सत्यनारायण गुप्ता रमेश गुप्ता भोला पटवा , श्रीमती नीतू देवी श्रीमती माया देवी नीरज एवं मनीषा जी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बाल बुजुर्ग वार्ड नंबर-2 में अजय पासवान (सभासद), प्रियांशु अभिषेक आदर्श दीपक रामप्रीत एवं रितिक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। डुमरी खुर्द में भीम पासवान मुन्ना पासवान अजीत शर्मा , वजीर , श्रीमती संध्या श्रीमती गुड्डी एवं श्रीमती चाना देवी जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अमडीहा में उदयचंद पासवान , दुखल पासवान राम रतन पासवान जयराम रामदरस गुप्ता राम पाल छांगुर पासवान शंभू साह राम अनुज शर्मा जितेंद्र पासवान रतन पासवान आकाश पासवान सिम्पू पासवान सत्या पासवान अजय पासवान अतुल अनुप पासवान एवं संदीप पासवान सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। रानापार में आयोजित कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव सहित स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। वहीं नई बाजार, राजधानी एवं बरही में भी निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एस.के. शर्मा जी ने कहा कि नारी सम्मान केवल सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को हुनर, अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ना भी जरूरी है। हमारा प्रयास है कि चौरी-चौरा की माताओं-बहनों के हाथों में हुनर हो और उस हुनर के माध्यम से उनके परिवारों को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि “हुनर हर हाथ में और आत्मनिर्भरता हर बहन के साथ” के संकल्प के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से महिलाएं अपने कौशल को निखारकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त करेंगी। उन्होंने कहा, “हमें सिर्फ सिलाई मशीन और प्रशिक्षण नहीं देना है, बल्कि हुनर को अवसर से जोड़ना है, ताकि हमारी माताएं-बहनें अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज को नई मजबूती दे सकें।” उन्होंने आगे कहा कि सेवा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब समाज के जरूरतमंद वर्ग को अवसर और आगे बढ़ने का साधन मिले। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

0 likes
0 comments0 shares