Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

नवदुर्गा के रूप में सजीं छात्राओं ने दिया नारी शक्ति का संदेश

नवदुर्गा के रूप में सजीं छात्राओं ने दिया नारी शक्ति का संदेश

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। उच्च प्राथमिक विद्यालय पुंडा में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने नवदुर्गा के विभिन्न रूपों को धारण कर नारी शक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ, जिसमें नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति समाज को जागरूक करने पर जोर दिया गया। छात्राओं की प्रस्तुति के माध्यम से अशिक्षा रूपी दानव का अंत करने और समाज को अपने कर्तव्यों व दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक करना भी रहा। मिशन शक्ति के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में श्रेया पासवान, शालिनी, रिया, रीतिका, चांदनी सहित विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares