जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का अधिवेशन सम्पन्न, रामकल्प अध्यक्ष और आलोक मंत्री

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का अधिवेशन सम्पन्न, रामकल्प अध्यक्ष और आलोक मंत्री मनोनीत_ सुल्तानपुर/बल्दीराय। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, बल्दीराय, सुल्तानपुर की शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन मंगलवार को बीआरसी बल्दीराय पर हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। जिसमें *रामकल्प को अध्यक्ष, आलोक कुमार को मंत्री, रामधर यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गंगा प्रसाद को कोषाध्यक्ष* मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकल्प ने कहा, "संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षकों की हर समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनका समाधान कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। हम शिक्षा उन्नयन के लिए लगातार काम करेंगे।" वहीं नवनिर्वाचित मंत्री आलोक ने कहा, "शिक्षक संघ एक परिवार है। हम सभी मिलकर शिक्षकों के सम्मान और हक के लिए लड़ेंगे। ब्लॉक के किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर बीआरसी क्षेत्र के बड़ी संख्या में पूर्व माध्यमिक शिक्षक मौजूद रहे।