Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३३ मिनट पहले

सुल्तानपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त रखने और आमजन को सुरक्षित

सुल्तानपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस अधीक्षक चारू निगम देर रात अचानक सड़कों पर उतर आईं। आधी रात में उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पहुंचकर डायल 112 की कार्यप्रणाली,पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।चारू निगम ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 वाहनों की स्थिति,पुलिस कर्मियों की मौजूदगी और घटनाओं पर रिस्पॉन्स टाइम की बारीकी से जांच की।उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि सूचना मिलने के कितने समय के भीतर टीम घटनास्थल तक पहुंचती है। निरीक्षण के दौरान कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।जब पूरा शहर गहरी नींद में था,तब पुलिस कप्तान खुद सड़क पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही थीं। उनका साफ संदेश था कि जनता की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बेहतर पुलिसिंग और सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए चर्चित चारू निगम का यही अंदाज अब सुल्तानपुर में भी दिखाई देने लगा है।आम लोगों के बीच उनकी सक्रियता और निगरानी की चर्चा जोरों पर है।लोगों का कहना है कि कप्तान की लगातार मॉनिटरिंग से पुलिस व्यवस्था पहले से ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है।

0 likes
0 comments0 shares