Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*खजनी के वैभव वर्मा हत्याकांड के विरोध में सहजनवा में निकला कैंडल

*खजनी के वैभव वर्मा हत्याकांड के विरोध में सहजनवा में निकला कैंडल

*खजनी के वैभव वर्मा हत्याकांड के विरोध में सहजनवा में निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग* सहजनवा गोरखपुर खजनी क्षेत्र में 10 वर्षीय वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को सहजनवा में स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर मासूम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों ने "वैभव को न्याय दो" और "दोषियों को फांसी दो" के नारे लगाए तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।कैंडल मार्च में महेश वर्मा, राजेंद्र जायसवाल, संजय वर्मा, हरिओम वर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, अंचित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि खजनी में हुई इस जघन्य घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जानी चाहिए। कैंडल मार्च के समापन पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत वैभव वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रशासन से निष्पक्ष जांच, त्वरित न्याय और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

0 likes
0 comments0 shares