Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*ओवरलोड ट्रेलरों का आतंक: टोल बचाने के खेल से जनता त्रस्त, आरटीओ

*ओवरलोड ट्रेलरों का आतंक: टोल बचाने के खेल से जनता त्रस्त, आरटीओ

*ओवरलोड ट्रेलरों का आतंक: टोल बचाने के खेल से जनता त्रस्त, आरटीओ सख्त* *जनहित में पूर्व सभासद संतोष राम त्रिपाठी ने उठाई आवाज* सहजनवा गोरखपुर।खजनी तहसील क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड ट्रेलर, ट्रक और डंपरों की बेलगाम आवाजाही से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन मुख्य मार्ग छोड़कर संकरे ग्रामीण रास्तों से गुजर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है और लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पूर्व सभासद नगर पंचायत उनवल संतोष राम त्रिपाठी, आचार्य घनश्याम मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने *डॉ धर्मेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी* को ज्ञापन सौंपकर बताया कि खजनी, कौड़ीराम, बांसगांव, भटौली, उनवल, जैतपुर, पिपरौली और बोक्टा क्षेत्रों में भारी वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि बाजारों और रिहायशी इलाकों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गोरखपुर-वाराणसी मार्ग से आने वाले भारी वाहन तेनुआ और बेलीपार टोल प्लाजा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये वाहन ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के चलते लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। स्कूल, बाजार और घनी आबादी वाले इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमएलसी के हस्तक्षेप पर परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। *संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गोरखपुर संजय कुमार झा* ने प्रवर्तन टीमों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) और यात्री कर अधिकारियों को पुलिस के साथ समन्वय कर चिन्हित मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है। *आरटीओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोड, बिना परमिट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान, वाहन सीज करने और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी*। साथ ही रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी गई है। कार्रवाई के निर्देश के बाद क्षेत्रीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि टोल बचाने के इस खेल पर स्थायी लगाम कब तक लग पाएगी और क्षेत्र की सड़कों पर आमजन को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा।

0 likes
0 comments0 shares