Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २१ घंटे पहले

लुलु मॉल के 2 रेस्टोरेंट सीज, किचन में मिले कॉकरोच और गंदगी:

लुलु मॉल के 2 रेस्टोरेंट सीज, किचन में मिले कॉकरोच और गंदगी:

लुलु मॉल के 2 रेस्टोरेंट सीज, किचन में मिले कॉकरोच और गंदगी: वेज-नॉनवेज एक साथ रखा था; लखनऊ में 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड *लखनऊ।* राजधानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। लुलु मॉल के 2 बड़े रेस्टोरेंट मोती महल और एमआर ईटिंग पॉइंट को सीज कर दिया गया है। इनके साथ ही लखनऊ के कुल 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। *निरीक्षण में क्या मिला -* *1. लुलु मॉल के रेस्टोरेंट में -* जांच के दौरान दोनों रेस्टोरेंट की रसोई में कॉकरोच और भारी गंदगी पाई गई। सबसे बड़ी लापरवाही यह मिली कि वेज और नॉनवेज खाने को एक साथ रखा गया था। - *मोती महल रेस्टोरेंट:* कच्चे-पक्के और वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था नहीं थी। - *एमआर ईटिंग पॉइंट:* किचन में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, उसी के बीच खाना बनाया जा रहा था। इसे काम पूरा होने तक बंद करा दिया गया है। *2. ठाकुरगंज और वास्तु खंड में -* - ठाकुरगंज के *पिज्जा हट* में वेज और नॉनवेज खाना एक ही ओवन में पकाया जा रहा था। - वास्तु खंड के *चंपारण मीट* में कच्चे और सेमी-कुक्ड मांस को एक साथ रखने, दुर्गंध और पुराने तेल के इस्तेमाल जैसी गंभीर कमियां मिलीं। *3. अन्य प्रतिष्ठानों में -* - समिट बिल्डिंग के *बिंदास बार* की रसोई में गंदगी, नाली की खराब स्थिति और खुला डस्टबिन मिला। - अलीगंज के *विंडीज बर्गर* में प्री-कुक्ड खाने में प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन इसकी जानकारी ग्राहकों को नहीं दी जा रही थी। - विभूति खंड के *क्लब जलवा* में पुराने सेमी-कुक्ड खाने के साथ चिकन, फिश, मोमोज और सब्जियां अस्वच्छ तरीके से रखी मिलीं। *अन्य शहरों में भी कार्रवाई* विभाग ने लखनऊ के अलावा गोरखपुर और नोएडा में भी अभियान चलाया। दोनों शहरों में 1-1 प्रतिष्ठान पर कार्रवाई कर उन्हें बंद कराया गया। - *गोरखपुर के फूड केज* में किचन में कॉकरोच, जाम ड्रेनेज और खराब स्वच्छता मिली। - *नोएडा के एफ बार एंड लाउंज* में रोडेंट और पेस्ट इंफेस्टेशन पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द करने के साथ ही उन्हें सुधार नोटिस जारी किया है।

0 likes
0 comments0 shares