डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र के गदरवा गांव में बीते देर शाम को मारपीट

डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र के गदरवा गांव में बीते देर शाम को मारपीट में एक युवक घायल हो गया ,घायल युवक द्वारा पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार नामदज व्यक्तियों पर लाठी डंडा से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई है । हाथीनाला थाना क्षेत्र के गरदरवा गांव के निवासी युवक मोहित कुमार ने हाथीनाला पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि बीते बुधवार की देर शाम को मैं होली खेलकर घर आ रहा था कि प्रधान जी के घर के पास पुलिया पर पहले से घात लगाकर छुप कर बैठे गांव के ही दो व्यक्तियों ने बिना कारण बताए ही मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देकर लाठी-डण्डे से मारने लगे। रात के अंधेरे में भाग कर अपनी जान बचाया परन्तु आवेश में आकर पुनः जितेन्द्र के घर के पास गुट बनकर फिर से चार व्यक्तियों ने हमारे ऊपर दुबारा लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे हमारे सिर में चोट लगने से लहू लुहान हालात में जमीन पर गिरकर तड़पने लगे शोर गुल सुनकर गाँव घर के लोगों ने हमे बचाया गया । मारपीट करने वाले चारों सरहंग किस्म के लोग हैं इससे पूर्व भी कई बार जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर मेरे पिता व मां के साथ मारपीट कर चुके हैं धमकी देते हैं कि तुम्हें मारकर फेंक देंगे तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे ,यदि गांव के लोग मौके पर पहुंचकर हमें नहीं बचाए होते तो यह चारों लोग मेरा जान ले लेते। घायल युवक मोहित कुमार द्वारा गुरुवार को हाथीनाला पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई गई। थाना प्रभारी हाथीनाला नागेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है ।