Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर। शहीदों की याद में शनिवार को जिला अस्पताल में इंसानियत,सेवा और

सुलतानपुर। शहीदों की याद में शनिवार को जिला अस्पताल में इंसानियत,सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का अनोखा संगम देखने को मिला। शियाने हैदर ए कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 26 युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. अभिनाश गुप्ता, सीएमएस संजय सिंह, डॉ. अनुराग पाण्डेय और डॉ. विजय चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। डॉक्टरों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियां बचाने की ताकत रखता है।संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन ने बताया कि 23 मई को शहीदों की याद में 26 यूनिट रक्तदान किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद को खून देकर जो सुकून मिलता है, वह किसी इबादत से कम नहीं। उन्होंने कहा कि खून की कमी के कारण कई लोगों की जान चली जाती है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।शिविर में युवाओं का जबरदस्त जोश देखने को मिला।संस्था ने आम लोगों से अपील की कि रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने में सहभागी बनें,क्योंकि आपका दिया हुआ रक्त किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। इस दौरान डॉ. मोहताशम, मोहम्मद मेंहदी, गुलाम हैदर, हैदर नकवी, मोहम्मद इरफान, सुनील कौशधन, जफर हसनैन, समीर, डॉ. शाहबाज उर्फ शालू, फज़ल रिज़वी, अदनान, इम्तियाज अली, जरगाम अली, शाहरुख, आफताब, मोहम्मद हुसैन, नजफ, अरशद अली, हसनैन जाफरी, अकबर रजा प्रधान, शहज़ान आगा, हसनैन जैदी, नुरूल हसन और बाकर समेत बड़ी संख्या में नौजवान मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares