विषय _अपना दल एस के जिला महासचिव सोनभद्र श्री शिवदत्त दुबे द्वारा

विषय _अपना दल एस के जिला महासचिव सोनभद्र श्री शिवदत्त दुबे द्वारा खैरटिया गांव की मुख्य मार्ग की निर्माण को लेकर कई दर्जन ग्रामीणों को लेकर रोड पर बने गड्ढों में धान की रोपाई करके अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया श्री शिवदत्त दुबे ने बताया कि ओबरा तहसील के अंतर्गत ओबरा तहसील से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर खैरटिया ओम चौराहे से लेकर नदी तक लगभग 2 किलोमीटर वाला यह मुख्य मार्ग है इस खैरटिया गांव में लगभग 10000 आबादी निवास करती है इसी मार्ग से ग्रामीणों का आवागमन होता है जिसके कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है आए दिन स्कूली बच्चे बूढ़े बुजुर्ग इन गधों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो जाते हैं रात के समय तो पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है बिल्ली मारकुंडी का यह गांव उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा राजस्व देने वाला ग्राम पंचायत है और उसके खनिज विकास निधि और C S R का अन्यत्र खर्च किया जा रहा है और उसके हक को मार कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है जिसके कारण यहां के ग्रामीण रोड और नालियों से वंचित है रोड पर लाइट तक नहीं है अधिकारी केवल झूठा आश्वासन देकर के सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ग्रामीणों ने जोर देकर के कहा कि रोड का चौड़ीकरण कर रोड व बगल में नालियों का निर्माण हमारे हक के खनिज विकास निधि से निर्माण कराया जाए यदि निर्माण कर अति शीघ्र नहीं कराया गया तो सारे ग्रामीण वासी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी प्रदर्शन में मुख्य रूप से सतीश तिवारी, फूलचंद जैसवाल, जगमोहन, शरीफ खान, शारदा जायसवाल, राम दरस सोनी, जितेंद्र केसरी, अशोक जायसवाल, रामविलास सिंह, लल्लन भारती, हनुमान जायसवाल, रुपेश यादव, अवधेश मद्धेशिया, बीके शुक्ला, मनोज शर्मा, विनोद पटेल, राम पुकार पासवान, पंकज दुबे, राम भजन गुप्ता, दिनेश केसरी, श्याम गिरी, राजेश जायसवाल, गुलाबी देवी, दिलवंती, मालती, सोनी देवी, कलावती देवी, सीमा भारती, सीता देवी, फूलमती देवी तथा अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे By Dr Meenu Rai