ग्रा प ए की सदर तहसील की बैठक संपन्न संगठन को सशक्त

ग्रा प ए की सदर तहसील की बैठक संपन्न संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने पर जोर देवरिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदर इकाई की बैठक स्टेशन रोड स्थित बेगम रहमत नूरी गर्ल इंटर कॉलेज के सभागार में तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और सशक्त और सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के मान सम्मान की रक्षा के लिए संगठन का सशक्त होना आवश्यक बताया। बैठक में आगामी माह में तहसील सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया । बैठक में युवा पत्रकार दीपक मणि त्रिपाठी को सर्वसम्मति से तहसील संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक को जिला अध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पौहारी शरण राय ,जिला महामंत्री डॉक्टर हरिश्चंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला संप्रेक्षक प्रमोद कुमार राय ,सहित भीम प्रसाद प्रजापति, संतोष सिंह, विजय यादव , सुहेल अंसारी, फणींद्र मणि ,सत्येंद्र दुबे आदि ने भी बैठक को संबोधित कर अपने विचार रखें । संचालन तहसील मंत्री आदित्य कुमार मिश्रा ने किया।