Bansgaon Sandesh
Login

ब्रेकिंग न्यूज़ अखण्डनगर । सुल्तानपुर अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई-शाहगंज मार्ग पर

ब्रेकिंग न्यूज़ अखण्डनगर । सुल्तानपुर अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई-शाहगंज मार्ग पर शनिवार करीब 11 बजे बेलवाई चौराहे से पहले पेट्रोल पंप के सामने दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में कलान गांव निवासी शनि राजभर (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares