Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२५ दिन पहले

थाना मुस्करा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मुस्करा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार

35 हजार 640 रुपये नकद व ताश के पत्ते बरामद हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मुस्करा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 09 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ की रकम 32,780 रुपये, जामातलाशी से 2,860 रुपये, कुल 35,640 रुपये नकद तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में जाकिर मोहम्मद पुत्र मकबूल अहमद (39 वर्ष), मंगल सिंह पुत्र रामदास (45 वर्ष), ऋषि पुत्र करन (28 वर्ष), राहुल कुमार पुत्र श्यामसुन्दर (30 वर्ष), शिवराज पुत्र धर्मपाल (30 वर्ष), कमतू पुत्र कन्धी (58 वर्ष), पप्पू खान उर्फ महमूद पुत्र हरगोविन्द (40 वर्ष), राशिद वेग पुत्र रोशन वेग (40 वर्ष) तथा गौरीशंकर साहू पुत्र कल्लू (50 वर्ष) शामिल हैं। अभियुक्त विभिन्न मोहल्लों एवं ग्रामों के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मुस्करा पर मु0अ0सं0 24/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजीव कुमार साहू, उप निरीक्षक अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल अनुज यादव, सौरभ पटेल, नीरज, प्रसून पाण्डेय, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कमलेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

1800 likes
0 comments0 shares