Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २४ घंटे पहले

विश्व हिंदू परिषद की योजना बैठक प्रखंड जयसिंहपुर में हुई संपन्न प्रखंड

विश्व हिंदू परिषद की योजना बैठक प्रखंड जयसिंहपुर में हुई संपन्न प्रखंड

विश्व हिंदू परिषद की योजना बैठक प्रखंड जयसिंहपुर में हुई संपन्न प्रखंड जयसिंहपुर विश्व हिंदू परिषद की कार्य योजना बैठक जयसिंहपुर के राजा राम इंटर कॉलेज मैं हुई संपन्न, बैठक में संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके आचार्य पद्धति से विधिवत किया गया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री चंदन जी, प्रांत मठ मंदिर सह प्रमुख रमेश जी, जिला सह मंत्री शरद जी, प्रखंड अध्यक्ष अशोक जी, विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री आलोक पाण्डेय जी ने किया। इस दौरान प्रखंड की पूर्व स्थिति अवलोकन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। विभाग संगठन मंत्री चंदन जी ने प्रखंड विस्तार की योजना पर विस्तार से चर्चा की तथा आने वाले श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जोड़ दिया गया। इस अवसर पर जयसिंहपुर प्रखंड के पदाधिकारी हंसराज जी उपाध्यक्ष, विनोद कुमार जी सह मंत्री, बृजलाल महात्मा जी सत्संग प्रमुख, राघवेंद्र जी विद्यार्थी संपर्क प्रमुख, रोहित जी सह संयोजक, मनोरम जी, राज अग्रहरी जी, हर्ष देव जी, आकाश पाल, अभिषेक जी, अभय जी, शिव यादव, शिव वर्मा, मुकुटधर जी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares