Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग १२ घंटे पहले

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: होमगार्ड ने पत्नी और शादीशुदा

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: होमगार्ड ने पत्नी और शादीशुदा

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: होमगार्ड ने पत्नी और शादीशुदा बेटी की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को बुलाया लखनऊ, कृष्णानगर | शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 राजधानी लखनऊ के *कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के भोला खेड़ा* में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड सामने आया है। एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी और बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। *मृतकों की पहचान* कृष्णानगर इंस्पेक्टर पी.के. सिंह के मुताबिक, आरोपी *रविंद्र शंकर* पेशे से होमगार्ड है। वह भोला खेड़ा में अपनी पत्नी *श्यामदुलारी (55 वर्ष)* और दो बेटियों *पूजा (32 वर्ष) व प्रिया* के साथ रहता था। इनमें पूजा शादीशुदा थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार भोर में रविंद्र शंकर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी श्यामदुलारी और बेटी पूजा की हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। *हत्या की वजह तलाश रही पुलिस* इंस्पेक्टर पी.के. सिंह ने बताया कि बेटी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि आखिर होमगार्ड ने पत्नी और बेटी की हत्या क्यों की। पारिवारिक कलह या कोई अन्य कारण तो नहीं, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments2 shares