बहन की सूचना पर स्कॉर्पियो से पहुंचे साले-ससुर, बहनोई को पीटा; केस drj

बहन की सूचना पर स्कॉर्पियो से पहुंचे साले-ससुर, बहनोई को पीटा; केस दर्ज मदरिया। बांसगांव संदेश। क्षेत्र के ग्राम कैथवली में पति-पत्नी के विवाद के बाद बहन की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बहनोई के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने साले सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैथवली निवासी दीपक चंद पुत्र परमहंस रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त को उसका पत्नी से विवाद हुआ था। आरोप है कि पत्नी मधु की सूचना पर उसके भाई अमित रावत उर्फ निक्कू ने डायल 112 पर उसके खिलाफ गलत सूचना दी। इसके बाद अमित अपने पिता शेषनाथ व दो अज्ञात लोगों के साथ स्कॉर्पियो से उसके घर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी मां और भांजी को धमकाया। विरोध करने पर बांस के पोगड़े व डंडे से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।