आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार, नाबालिग भी पुलिस

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार, नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में एक नाबालिग बाल अपचारिणी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जे.पी. पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने थाना गुलरिहा में पंजीकृत मु.अ.सं. 716/2026 से संबंधित आरोपी अंजू पत्नी रामकरन, निवासी मटियरवा टोला सखनी, थाना गुलरिहा, गोरखपुर को गिरफ्तार किया। इसी मामले में एक नाबालिग बाल अपचारिणी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोपों के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पाल, महिला उपनिरीक्षक ब्यूटी सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, महिला कांस्टेबल मीना पटेल, महिला कांस्टेबल कोमल शुक्ला, रिजर्व कांस्टेबल आशुतोष राजभर तथा रिजर्व कांस्टेबल मोहम्मद सलमान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। नाबालिग से संबंधित कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।