H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
बड़हलगंज: सरयू नदी की बरसाती शाखा में डूबने से युवक की मौत

बड़हलगंज, गोरखपुर। थाना बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम खड़ेसरी स्थित टोला कोहड़ाबार की सीमा से होकर बह रही सरयू नदी की बरसाती शाखा में सोमवार दोपहर नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार (27 जुलाई 2026) को लगभग 2:30 बजे ग्राम खड़ेसरी निवासी पवन तिवारी (33 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बद्रीनाथ तिवारी नहाने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। साथ ही पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
1 likes
0 comments0 shares