Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कारी बहार जसापारा गांव में पुरानी रंजिश

सुल्तानपुर। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कारी बहार जसापारा गांव में पुरानी रंजिश में हुई आजाद वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने 20 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज पांडे,सत्यम पांडे और रूपम पांडे शामिल हैं। रविवार की शाम बाइक सवार हमलावरों ने आजाद वर्मा को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल आजाद की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है।

0 likes
0 comments0 shares