राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान क्विज का आयोजन

घघसरा गोरखपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कम्पोजिट स्कूल पुंडा में मंगलवार को विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन को नमन के साथ हुई। इस अवसर पर बच्चों को टीवी के माध्यम से उनकी जीवनी और वैज्ञानिक उपलब्धियों पर आधारित आत्मकथा दिखाई गई, जिससे विद्यार्थियों को उनके जीवन संघर्ष और शोध कार्यों की प्रेरणादायक जानकारी मिली। विज्ञान क्विज में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विज्ञान से जुड़े सामान्य ज्ञान, आविष्कारों और वैज्ञानिक तथ्यों पर बच्चों की समझ को परखा गया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और जिज्ञासा बढ़ती है। कार्यक्रम का समापन छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ हुआ।