Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

ठेकेदार द्वारा रेलिंग तोड़ देने से बढ़ा दुर्घटना का खतरा सुल्तानपुर।नगर पालिका

ठेकेदार द्वारा रेलिंग तोड़ देने से बढ़ा दुर्घटना का खतरा सुल्तानपुर।नगर पालिका के स्वामित्व की सुपर मार्केट में फर्स्ट फ्लोर की दुकानों के सामने बनी रेलिंग को तोड़कर फिर से बनाई जा रही है।रेलिंग को मजबूत बनाने के कार्य का मार्केट के आवंटियों ने जहां स्वागत किया है,वहीं रेलिंग टूट जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।सार्वजनिक शौचालय से लेकर यूनियन बैंक,पूर्व एल आई सी बिल्डिंग के ऊपर तक की रेलिंग को तोड़ दिए जाने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा हैं।ठेकेदार अजय सिंह फौजी द्वारा रेलिंग में लगी ईंटों व सरिया तोड़कर उठा ले जय गया है।उनसे जब रेलिंग बनाने की बात की गई तो उनका कहना था कि पूरी रेलिंग बनाने में लगभग दो माह का समय लगेगा।संबंधित दुकानदारों ने उक्त निर्माण अवधि तक के किराए को माफ करने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व अधिशाषी अधिकारी लाल चंद्र सरोज से की है।

0 likes
0 comments0 shares