मन की बात से देश को मिलती है नई ऊर्जा और मार्गदर्शन

मन की बात से देश को मिलती है नई ऊर्जा और मार्गदर्शन : प्रमोद वर्मा जखनिया मंडल के बूथ संख्या 241 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का 138वां एपिसोड जखनिया। गाजीपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के आवास पर रविवार को जखनिया मंडल के बूथ संख्या 241 के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को रेडियो के माध्यम से सुना।कार्यक्रम के बाद प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देशवासियों को नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व के अग्रणी देशों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ने स्पष्ट और कठोर नीति अपनाई है तथा आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ का सपना अब साकार हो रहा है। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से देश के घरेलू उत्पादों को बढ़ावा मिला है और स्थानीय स्तर पर युवाओं तथा उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। इससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। वहीं, स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण को लेकर भी देशभर में जनभागीदारी बढ़ी है।उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए मुकाम हासिल किए हैं और देश की प्रतिभाएं लगातार उभरकर सामने आ रही हैं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ने के साथ भारत ‘आत्मनिर्भर भारत’ से ‘विकसित भारत’ की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।