S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
आठ दिन भागवत कथा के उपरांत हुआ भंडारा गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।

आठ दिन भागवत कथा के उपरांत हुआ भंडारा गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के भलुआन नया चौराहे से जानीपुर जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर स्थित मारकंडेय चन्द के आवास पर उनके नाती आनन्द चन्द के नेतृत्व में सत्रह मयी से भागवत कथा का आयोजन किया गया था पूरे आठ दिन भक्तों ने शांति पूर्वक भागवत कथा श्रवण किया जिसमें भगवान राम के जीवन लीला की कथा सुनाई गई। पच्चीस मयी को भंडारे एवं गायक मनोज मधुर एवं गीता पाल के द्वारा भगवती जागरण का कार्यक्रम रखा गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और मनोज मधुर के मुखार बिन्दु से भजन कीर्तन सुने और खूब जयकारे लगाए पूरा पंडाल जयकारे से गूंजता रहा। कुछ लोगों ने बधाइयां दी।यह कार्यक्रम रात्रि बारह बजे तक चलता रहा।
0 likes
0 comments1 shares