बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्टल

बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 44 कारतूस बरामद बेलघाट (गोरखपुर)। ग्राम मडहा पंचायत भवन टावर के पास मैदान में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध देशी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने के मामले में बेलघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेलघाट मय पुलिस टीम द्वारा अपराध रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान दिनांक 11 फरवरी 2026 को प्रातः करीब 02:10 बजे एकौना अंडरपास के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: शिवचरण यादव उर्फ भोलू (22 वर्ष), पुत्र राममिलन यादव, निवासी ग्राम सुअरहा, थाना उरुवा बाजार, जनपद गोरखपुर चंदन यादव (19 वर्ष), पुत्र राम मिलन यादव, निवासी ग्राम सुअरहा, थाना उरुवा बाजार, जनपद गोरखपुर पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों ने ग्राम मडहा में बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। बरामदगी: एक अदद देशी पिस्टल (.32 बोर) 42 अदद जिंदा कारतूस (.32 बोर) 02 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) 02 अदद खोखा कारतूस (.32 बोर) घटना में प्रयुक्त कार टाटा टियागो (UP32JX5962) गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बेलघाट में मु0अ0सं0 21/2026 धारा 3/25/27, 9/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 आशीष कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अमित प्रजापति, का0 सुरेश यादव, का0 आशुतोष तिवारी एवं का0 लक्ष्मीकांत सैनी (थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर) पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों के प्रयोग एवं सार्वजनिक स्थानों पर हर्ष फायरिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।