प्रेस क्लब के विस्तार को लेकर बनी रणनीति, पत्रकारों के लिए होंगी कार्यशालाएं

चौरीचौरा गोरखपुर। ।पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की मासिक बैठक रविवार को नगर पंचायत स्थित मोती महल सभागार में प्रदेश अध्यक्ष राज अनंत पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीते अगस्त माह में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह की सफलता की समीक्षा करते हुए संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हित में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, धनंजय पांडेय, अजय जायसवाल, राजेश जायसवाल और दुर्गेश त्रिपाठी ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। बैठक में पत्रकारों के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करने पर सहमति बनी। प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने संगठन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब का विस्तार गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिलों में करने को लेकर वार्ता चल रही है। जल्द ही संगठन को व्यापक स्वरूप देने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष राज अनंत पांडेय ने सभी पत्रकारों से संगठन के कोष को मजबूत करने तथा पत्रकारों और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के स्तर पर संगठन के सदस्यों के लिए बीमा और कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयुष्मान कार्ड की मांग की जाएगी। बैठक में राजेश जायसवाल, अनिल वर्मा, विनोद गुप्ता, सर्वेश त्रिपाठी, डॉ. सतीश चंद्र यादव, राजेश वर्मा, कृष्णा, कैलाश प्रसाद बरनवाल, राकेश कुमार, विश्वनाथ यादव, रामदयाल, योगेंद्र वर्मा, ऋतिक गिरी, सुधाकर गुप्ता समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।