Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बालिकाओं ने किया समधिया पुलिस चौकी का उद्घाटन

बालिकाओं ने किया समधिया पुलिस चौकी का उद्घाटन

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। शारदीय नवरात्रि में जहां मां दुर्गा की आराधना कर शक्ति स्वरूपा की पूजा की जा रही है, वहीं सहजनवां थाना क्षेत्र की समधिया पुलिस चौकी का उद्घाटन बालिकाओं के हाथों कराकर महिला सशक्तीकरण का अनूठा संदेश दिया गया। रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को सम्मान देकर समाज में उनकी सुरक्षा, अधिकार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश गुनावत (IPS) की उपस्थिति में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान एसपी उत्तरी ने बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। अनजान लिंक पर क्लिक करने, अज्ञात लोगों से निजी जानकारी साझा करने और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से बचने की सलाह भी दी। नवरात्र के दौरान बालिकाओं के हाथों पुलिस चौकी का उद्घाटन महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल बना। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी समधिया प्रितेश तिवारी, थानाध्यक्ष सहजनवां संजय मिश्रा, क्षेत्राधिकारी आभा सिंह, उपनिरीक्षक कलीमुद्दीन खां, कांस्टेबल आशीष कुशवाहा, शैलेन्द्र यादव और मनोज चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares