Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

ओबरा में फिर मौत का तांडव : बेलगाम टिप्परों ने ली एक और युवा की जान प्रशासन कर जागेगा

ओबरा में फिर मौत का तांडव : बेलगाम टिप्परों ने ली एक और युवा की जान प्रशासन कर जागेगा

ओबरा में फिर मौत का तांडव : बेलगाम टिप्परों ने ली एक और युवक की जान, प्रशासन कब जागेगा? सोनभद्र/ओबरा । ओबरा क्षेत्र में क्रेशरों से निकलने वाले तेज रफ्तार और बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे टिप्परों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर लापरवाही और बेलगाम रफ्तार ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित चौरसिया पुत्र नंदलाल चौरसिया, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी सेक्टर-8 ओबरा, किसी कार्य से जा रहे थे तभी बिल्ली चढ़ाई के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक टिप्पर लेकर मौके से फरार हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जाने पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान थे जबकि कमर में गंभीर चोट पाई गई। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 1 महीने के अंदर दूसरी मौत, आखिर कब लगेगी लगाम? स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रेशर से निकलने वाले अधिकांश टिप्पर बिना नंबर प्लेट और तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते हैं। ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति की टिप्पर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुई थी और अब एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना सामने आ गई है। लगातार हो रही मौतों से लोगों में भारी नाराजगी है। जनता का सवाल — मौत के जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई? क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड चल रहे टिप्परों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, अवैध संचालन बंद कराया जाए तथा दोषी चालक और वाहन मालिक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। यदि समय रहते प्रशासन नहीं जागा तो ओबरा की सड़कें यूं ही मासूम जिंदगियां निगलती रहेंगी और हादसों का यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं लेगा।

0 likes
0 comments0 shares