Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

स्कूली बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरण कर नपं अध्यक्ष ने मनाया अपना जन्मदिन

स्कूली बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरण कर नपं अध्यक्ष ने मनाया अपना जन्मदिन

स्कूली बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरण कर नपं अध्यक्ष ने मनाया अपना जन्मदिन डाला ( सोनभद्र) स्थानीय नगर पंचायत की प्रथम नपं अध्यक्षा फुलवंती गोंड़ ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने पटेहरा टोला प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में टाफी,कांपी, पेंसिल व पेंसिल बाक्स वितरण कर बच्चों के साथ अपना 33 वां जन्मदिन बेहद सादगी और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। नपं अध्यक्षा ने अपने जन्मदिन पर सुबह वार्ड नंबर छः में स्थित पटेहरा टोला प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों में पठन-पाठन के लिए सामग्री देकर कहा कि परोपकार सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहने पर जोर दिया नगर के शैक्षणिक विकास को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया और कहा कि शिक्षा सबके लिए जरुरी है सभी माता पिता अपने बच्चों को जरुर स्कूल भेजें। स्कूल में आते ही बचपन की यादें ताजा हो गईं बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाकर मुझे बहुत खुशी हुई। बच्चों के साथ समय बिताकर उनकी शिक्षा को लेकर चर्चा किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।इस दौरान सभासद नितेश कुमार निषाद, संतोष कुमार,विनय कुमार व विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares