जखनिया के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन, क्षेत्र में

जखनिया के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जखनियां/गाज़ीपुर।जखनिया बाजार के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी पंडित हरिशंकर तिवारी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से जखनिया बाजार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।बताया जाता है कि जखनिया बाजार की तिवारी गली में वह कई वर्षों से “संजीव मेडिकल स्टोर” के नाम से दवा की दुकान का संचालन कर रहे थे। बीते दिन 4 मार्च 2026 को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए बनारस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।पंडित हरिशंकर तिवारी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चार पुत्र हैं—बड़े पुत्र संजीव त्रिपाठी,दूसरे पुत्र पूर्णेन्दु त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष),तीसरे पुत्र संपूर्ण आनंद त्रिपाठी,चौथे पुत्र विवेकानंद त्रिपाठी, जो अमेरिका में डॉक्टर हैं।पंडित हरिशंकर तिवारी का जीवन सादगी, सेवा भावना और उच्च विचारधारा से जुड़ा रहा। जखनिया बाजार में दवा व्यवसाय के माध्यम से उन्होंने लंबे समय तक लोगों की सेवा की और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र सहित पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।निधन की सूचना पाकर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से विपिन सिंह, इंद्रजीत सिंह अंटू, डॉ. संतोष मिश्रा, उमाशंकर यादव, राजेश राजभर, मीनू पांडे, धर्मवीर भारद्वाज, अटल कुमार सिंह, नंदलाल गुप्ता उर्फ नंदू, पंकज दुबे, प्रशांत सिंह, अश्वनी सिंह सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।परिजनों के अनुसार पंडित हरिशंकर तिवारी का अंतिम संस्कार आज सुबह 9:00 बजे उनके पैतृक आवास भुड़कुड़ा से अंतिम यात्रा निकलकर गाजीपुर घाट पर संपन्न किया जाएगा। उनके निधन से जखनिया क्षेत्र ने एक सम्मानित, सरल और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है।