Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बाढ़ प्रभावित बहरामपुर गांव में मुफ्त दवा का वितरण

बाढ़ प्रभावित बहरामपुर गांव में मुफ्त दवा का वितरण

बाढ़ प्रभावित बहरामपुर गांव में मुफ्त दवा का वितरण पिपरौली। पिपरौली सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित बहरामपुर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आपातकालीन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें लगातार भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध करा रही हैं। बाढ़ के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पिपरौली सीएचसी की टीम ने बहरामपुर गांव में ग्रामीणों को आवश्यक दवाएं वितरित कीं। इस दौरान अरुण कुमार गौतम, डॉ. प्रज्ञा राय, दीपमाला, हेमंत कुमार, शिव बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares