Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गोरखपुर जिला अस्पताल में अव्यवस्था और अभद्रता का आरोप, कैंसर मरीज के

गोरखपुर जिला अस्पताल में अव्यवस्था और अभद्रता का आरोप, कैंसर मरीज के

गोरखपुर जिला अस्पताल में अव्यवस्था और अभद्रता का आरोप, कैंसर मरीज के परिजन को सुरक्षा कर्मियों ने बाहर निकाला गोरखपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार और लापरवाही के आरोप सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मोतीराम अड्डा निवासी समर प्रताप अपनी दादी, जो कैंसर से पीड़ित हैं, का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि महिला रजिस्ट्रेशन काउंटर पर किसी बात को लेकर उनका स्टाफ से विवाद हो गया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए उन्हें खींचकर अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया। वहीं, इसी दिन अन्य मरीजों ने भी अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि वे सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे तक भी डॉक्टरों ने उन्हें नहीं देखा। मरीजों का आरोप है कि स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं था, जिससे अस्पताल में मौजूद लोगों में आक्रोश और नाराजगी फैल गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में असंतोष का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी स्थिति चिंताजनक है। स्थानीय लोगों और मरीजों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में मरीजों के साथ इस तरह का व्यवहार न हो।

0 likes
0 comments0 shares