*स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली* सहजनवा गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय
*स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली* सहजनवा गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा, गोरखपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौशल किशोर तिवारी के नेतृत्व में सवयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली जो कि चयनित वार्ड सं.- 09 पिपरा में पहुंचकर वहाँ के निवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने हाथ में लिए स्लोगन बोर्ड “हरित धरती – सुरक्षित भविष्य”, “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ”, “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन”, “जल, जंगल, जमीन – हमारी पहचान” तथा “आज बचाएँ प्रकृति, कल बचेगा जीवन” आदि नारों से क्षेत्रवासियों का ध्यान अपनी ओर सहज ही आकृष्ट किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौशल किशोर तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ”पर्यावरण संरक्षण यह केवल एक विषय नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का आधार है। यदि पर्यावरण सुरक्षित है, तो हमारा जीवन सुरक्षित है।” उन्होंने आगे बताया कि आज सभी को तीन ‘प’ अर्थात पानी, पेड़, और पॉलीथिन पर ध्यान देना होगा तभी हम इस पृथ्वी के अस्तित्व को बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन 300 सालों में गलता है, पानी की कमी ने हमें प्रचुर जल संपदा से पानी की बॉटल पर ला दिया किन्तु वृक्षारोपण पर्यावरण संबंधी अधिकांश समस्याओं के समाधान का एक अनूठा उपाय है, अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुजीत सिंह, दिव्या दूबे, अक्षिता पांडेय, स्तुति मिश्रा, अनुष्का शर्मा, कृत्तिका निषाद, शीतल भारती, अंजली यादव, साधना यादव, शिवेंद्र सिंह, सूरज मौर्या, सोहित आदि उपस्थित रहे।