Bansgaon Sandesh
Login
Devendra Pathak, Bhaluani - Deoria
Deoria१ मिनट पहले

मोहन सेतु निर्माण कार्य पूरा कराने की मांगः कांग्रेसियों ने पद यात्रा कर किया प्रदर्शन

मोहन सेतु निर्माण कार्य पूरा कराने की मांगः कांग्रेसियों ने पद यात्रा कर किया प्रदर्शन

भलुअनी।बांसगांव सन्देश। बरहज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरयू नदी पर निर्माणाधीन मोहन सेतु का कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने पुल के नीचे धरना प्रदर्शन भी किया। यह सेतु 2014 से निर्माणाधीन है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से नगर के मुख्य मार्ग होते हुए निर्माणाधीन मोहन सेतु तक मार्च किया। इस पदयात्रा का नेतृत्व सेवानिवृत्त कैप्टन और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने किया। प्रदर्शनकारी निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुल के नीचे धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेता रवि प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण दस साल बाद भी सेतु का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि पुल के अभाव में नदी पार करने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव से यात्रा करनी पड़ती है। सिंह ने बताया कि मोहन सेतु का निर्माण पूरा होने से देवरिया से मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और आजमगढ़ की दूरी काफी कम हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

0 likes
0 comments0 shares