Bansgaon Sandesh
Login

देवरिया में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लकड़ी

देवरिया में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लकड़ी

देवरिया में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लकड़ी का डंडा बरामद बरहज पुलिस ने रगड़गंज तिराहे के पास से आरोपी को दबोचा, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद देवरिया । जिले में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरहज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में बरहज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, थाना बरहज में पंजीकृत मु0अ0सं0-275/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द साहनी पुत्र मोहन साहनी, निवासी पुराना बरहज, थाना बरहज, जनपद देवरिया, उम्र करीब 23 वर्ष को 9 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों में रखा घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 संतोष कुमार यादव, थाना बरहज का0 राजन सिंह, थाना बरहज रि0का0 अमित मद्धेशिया, थाना बरहज

0 likes
0 comments1 shares