Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

दुर्गा माता मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण

दुर्गा माता मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण

बडहलगंज। बड़हलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मुहालजलकर के खैरवा गांव में माता दुर्गा जी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इस शुभ अवसर पर आज खैरवा गांव सहित क्षेत्र की माता-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा खैरवा दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गहिरा घाट राप्ती नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद मां दुर्गा के जयकारों के साथ श्रद्धालु पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचे और विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। कार्यक्रम के क्रम में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। वहीं सोमवार सुबह 7:00 बजे माता दुर्गा की प्रतिमा का गांव में भ्रमण कराया जाएगा। इसके उपरांत माता पार्वती के स्थान पर ले जाकर माता पार्वती से मिलाने की परंपरा निभाई जाएगी। शाम को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा तथा वैदिक रीति-रिवाज के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। पूरे गांव में धार्मिक उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। भाजपा युवा नेता अंगद निषाद,धर्मराज बारी गोपाल बारी विश्वनाथ बारी फुलेंद्र रविंद्र बारी कैलाश गोपाल निगम जनार्दन निगम मोहन निगम नेता निगम उपेंद्र यादव संदीप यादव कल्लू यादव पवन यादव विपुल दुबे शिवहरि ओम हरि आदि लोग उपस्थित रहे

1 likes
0 comments0 shares