Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

उत्तर प्रदेश - IPS अशोक कुमार सिंह DG बने, कैमूर के लाल

उत्तर प्रदेश - IPS अशोक कुमार सिंह DG बने, कैमूर के लाल

उत्तर प्रदेश - IPS अशोक कुमार सिंह DG बने, कैमूर के लाल को केंद्र के पैनल में मिली जगह *लखनऊ* उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह महानिदेशक (DG) बन गए हैं। मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा DG और समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए जारी पैनल में उनका नाम शामिल किया गया है। अशोक कुमार सिंह 1995 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस हैं। वह मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के सोनहन थाना क्षेत्र के इटाढ़ी गांव के निवासी हैं। वह स्व. सीताराम सिंह के पुत्र हैं। केंद्र सरकार के पैनल में नाम आने के बाद से उनके पैतृक गांव इटाढ़ी में खुशी की लहर है। *प्राथमिक शिक्षा गांव से, फिर सैनिक स्कूल से दिल्ली तक* अशोक कुमार सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से पांचवीं तक की। इसके बाद उनका चयन सैनिक स्कूल तिलैया, हजारीबाग (झारखंड) में हुआ। वहां से इंटर पास करने के बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज से भौतिकी (ऑनर्स) में स्नातक किया और फिर सिविल सेवा में चयनित होकर आईपीएस बने। यूपी में उन्होंने मुरादाबाद के चर्चित मैनाठेर कांड समेत कई चुनौतीपूर्ण जिलों में तैनाती के दौरान ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान बनाई है। वर्तमान में वह ADG रैंक पर तैनात थे।

0 likes
0 comments0 shares