Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले

गोरखपुर की चटोरी गली में महीने भर से अंधेरा, विश्व हिंदू महासंघ

गोरखपुर की चटोरी गली में महीने भर से अंधेरा, विश्व हिंदू महासंघ

गोरखपुर की चटोरी गली में महीने भर से अंधेरा, विश्व हिंदू महासंघ ने दी 48 घंटे की चेतावनी ​गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट "गोरखपुर का कायाकल्प" को अधिकारियों की उदासीनता के कारण झटका लग रहा है। गोलघर स्थित इंदिरा बाल विहार की प्रसिद्ध 'चटोरी गली' पिछले एक महीने से अंधेरे में डूबी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास और गोलघर पुलिस चौकी के निकट स्थित इस व्यस्त मार्ग पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे रोजाना आने वाले सैकड़ों युवाओं, परिवारों और पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ​इस स्थिति पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री कुलभूषण उर्फ दीपक पांडेय ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार पर्यटन और व्यापारियों को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर के मुख्य आकर्षण केंद्र की उपेक्षा की जा रही है। ​उन्होंने मांग की है कि 48 घंटे के भीतर चटोरी गली की स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। निर्धारित समय में समाधान न होने पर आयुक्त और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के सहायक संपत्ति अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares