Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur४४ मिनट पहले

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम सहजनवा, (गोरखपुर)। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे खेल सप्ताह के तहत शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहजनवा के समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रदीप ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्टेडियम प्रभारी सर्वेश कुमार तिवारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। नियमित खेलकूद से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और अनुशासन, आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। प्रतियोगिताओं के परिणाम में कबड्डी बालक वर्ग में स्टेडियम सहजनवा विजेता तथा टिकरिया उपविजेता रहा। फुटबॉल बालक वर्ग में स्टेडियम सहजनवा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गहासांड की टीम उपविजेता रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर सब-जूनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थ प्रथम, ऋतिक द्वितीय और सर्वजीत तृतीय रहे। 1500 मीटर बालक वर्ग में आलोक राजभर ने प्रथम, मेराज खान ने द्वितीय और विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम, शालिनी द्वितीय और आकृति तृतीय रहीं। वहीं 800 मीटर बालक वर्ग में आलोक प्रथम, आलोक द्वितीय और विक्रम तृतीय रहे। इस अवसर पर रिटायर्ड फौजी आनंद यादव ने खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक विनय यादव, कुश सिंह, पीआरडी जवान अजय कुमार, राम दरश, बेचन प्रसाद, राजकुमार सहित स्टेडियम के खिलाड़ी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares