Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२७ मिनट पहले

सीएम के निर्देश पर विधायक ने शहीद स्मारक सड़क निर्माण लिए किया निरीक्षण

सीएम के निर्देश पर विधायक ने शहीद स्मारक सड़क निर्माण लिए किया निरीक्षण

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी चौरा विधायक ई.सरवन निषाद ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसडीएम कुंवर सचिन सिंह के साथ शहीद स्मारक के पास ओवरब्रिज से बाल बुजुर्ग सोनबरसा मार्ग को जोड़ने वाले सड़क निर्माण को लेकर निरीक्षण किया और उन्होंने कहा कि जितने भी लोग सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए हैं उनको तत्काल खाली कराया जाए और एसडीएम को तत्काल अवैध कब्जा खाली कराने के लिए निर्देशित किया और कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और ओवर ब्रिज को जोड़ते हुए सड़क यह सड़क बाल बुजुर्ग तक जाएगी जिससे लोगों का आवागमन सुदृढ़ होगा और जिससे यहां के हजारों लोगों को राहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ओवर ब्रिज का निर्माण पूर्ण होगा जिसको देखते हुए आवागमन सुदृढ़ करने के लिए सरकारी जमीन से अवैध कब्जा खाली होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और चौरी चौरा विधानसभा का लगातार विकास हो रहा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार किया जा रहा है। ओवर ब्रिज निर्माण होने से नगर पंचायत चौरी चौरा और आस पास के क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों को काफी राहत होगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता , अनिल जायसवाल अमित जायसवाल, अमित निषाद , शेखर निषाद, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

0 likes
0 comments0 shares