गोरखपुर के डीआईओएस डॉ. अमरकान्त सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक

गोरखपुर के डीआईओएस डॉ. अमरकान्त सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक गोरखपुर। जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. अमरकान्त सिंह का शनिवार को लखनऊ में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, 02 मई 2026 को अपराह्न करीब 12 बजे लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में गहरा दुख व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, गोरखपुर में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि डॉ. अमरकान्त सिंह का निधन शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं, सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।