Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर अखंडनगर थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्म बाबा देवस्थान के
सुल्तानपुर अखंडनगर थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्म बाबा देवस्थान के पास मंगलवार को स्कूली बस ने मोपेड सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर रूप से घायल माता-पिता को पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही अखंडनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी।मृतक पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सीओ कादीपुर विनय गौतम के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल माता-पिता को मृत घोषित कर दिया।
0 likes
0 comments0 shares