Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

मुख्यमंत्री के सम्भावित आगमन पर गगहा में तैयारियां तेज गगहा गोरखपुर बांसगांव

मुख्यमंत्री के सम्भावित आगमन पर गगहा में तैयारियां तेज गगहा गोरखपुर बांसगांव

मुख्यमंत्री के सम्भावित आगमन पर गगहा में तैयारियां तेज गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित बांसगांव दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के गगहा स्थित पड़ाव मैदान का क्षेत्रीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान, स्थानीय ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चंद, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी बांसगांव तथा गगहा थाना प्रभारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की सूचना से क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का गगहा क्षेत्र में यह पहला संभावित आगमन माना जा रहा है। ऐसे में लोगों की उम्मीदें इस दौरे से काफी बढ़ गई हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा बांसगांव विधानसभा क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और सौगातों की घोषणा मिल सकती है। गगहा एवं आसपास का इलाका कछारांचल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। हर वर्ष राप्ती नदी की बाढ़ से यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क, तटबंध, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग लंबे समय से उठती रही है ऐसे में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से क्षेत्र के लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों को विश्वास है कि इस दौरे के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल हो सकती है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि जनप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांसगांव की पावन धरती, गगहा पड़ाव मैदान पर संभावित आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह प्रस्तावित दौरा विकास की नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा तथा क्षेत्र की जनभावनाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बांसगांव विधानसभा के समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उत्साहित हैं और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष अजीत वर्मा, सबल सिंह पालीवाल, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय, मनोज सिंह, नरेंद्र ध्वज सिंह, मृत्युंजय सिंह, विकास सिंह, कौशल दूबे, राहुल निगम, सन्तोष चन्द, भगवंत सिंह पंकज सिंह, गुड्डू सिंह, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares